टॉप न्यूज़

रायगढ़ में अनियंत्रित बाइक सवार तीन युवक गिरे:2 की मौत एक घायल, भेंगारी रोड पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जूटी




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन युवक गिर गए। जिससे दो लोगों को गंभीर चोट आने से मौके पर उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जूट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला का रहने वाला अमृत भगत 28 साल व उसके दो साथियों के साथ घरघोड़ा क्षेत्र के किसी प्लांट में मजदूरी काम रहे थे, जहां गुरूवार की रात को तीनों एक बाइक पर सवार होकर भेंगारी से टीआरएन कंपनी की ओर जाने वाले रास्ते से कहीं जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक टीआरएन कंपनी के सामने अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे तीनों बाइक से दूर फेंका गए और अमृत व उसके एक साथी को गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनका एक साथी घायल हो गया।
गड्ढे के कारण घटना की संभावना
घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए और इसकी इसकी सूचना थाना में दी। जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि गड्ढे में अनियंत्रित हो जाने से वे गिर गए और तीनेां शराब के नशे में थे। फिलहाल पुलिस दोनों शव का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया और घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर मामले में आगे की जांच में जूट गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button