टॉप न्यूज़

थार-फॉर्च्यूनर से 55 किलो गांजा तस्करी:शिवपुरी के 7 युवक गिरफ्तार, 16 साल का नाबालिग भी पकड़ाया, ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे




कोंडागांव जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 55.470 किलो गांजा जब्त किया है। गांजा दो लग्जरी कारों से ओडिशा के दामनजोड़ी से रायपुर ले जाया जा रहा था। मामले में मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के 7 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक 16 वर्षीय किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है। एसपी पंकज चंद्रा के निर्देश पर जिले में संदिग्ध वाहनों की लगातार जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो लग्जरी कारों में गांजा लेकर तस्कर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने कोंडागांव बायपास रोड, नया बस स्टैंड के पीछे चिखलपुटीपर और दुधगांव एनएच-30 पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध थार (MP 09 BR 7895) और फॉर्च्यूनर (UP 93 CP 4471) को रोककर तलाशी ली गई। दोनों कारों की डिक्की से 8 पैकेटों में कुल 55.470 किलो गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत 27.74 लाख रुपए पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 27 लाख 74 हजार 500 रुपए है। इसके अलावा करीब 15-15 लाख रुपए कीमत की दोनों कारें और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। इस तरह पुलिस ने गांजा, दोनों वाहन और मोबाइल समेत करीब 59 लाख 34 हजार 500 रुपए की सामग्री जब्त की है। शिवपुरी के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस ने आरोपियों की पहचान आक्तर खान (22), लक्ष्मण खटीक (32), भावेश केंवट (20), देव सेन (19), अरुण सैन (20), संजय पाल (19) और वीकेश यादव (20) के रूप में की है। सभी मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। इनके साथ एक 16 वर्षीय किशोर को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे गांजा पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी ओडिशा के दामनजोड़ी से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहे थे। नाकाबंदी के दौरान दोनों वाहनों को पकड़कर तस्करी का खुलासा हुआ। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button