Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पिकअप चालक से चाकू की नोक पर 51 हजार लूटा:सरगुजा के जंगल में चार नकाबपोश युवकों ने रोककर की वारदात, FIR दर्ज
Breaking News

पिकअप चालक से चाकू की नोक पर 51 हजार लूटा:सरगुजा के जंगल में चार नकाबपोश युवकों ने रोककर की वारदात, FIR दर्ज

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image1706971311 1776146398
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image1706971311 1776146398
सरगुजा जिले के बेनई जंगल में बीती रात हथियारबंद लुटेरों ने एक पिकअप ड्राइवर को रोका और मारपीट करते हुए 51 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। युवकों ने पिकअप ड्राइवर पर चाकू और पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। लुटेरों के फरार होने के बाद पिकअप चालक थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रायकेरा निवासी समीरउल्लाह खान सीतापुर के सुनीता फर्नीचर में पिकअप ड्राइवर के रूप में कार्यरत है। सोमवार को वह पिकअप में फर्नीचर लोड कर सप्लाई करने के लिए जशपुर जिले के बगीचा गया था। पिकअप चालक को फर्नीचर का 51 हजार रुपये मिला था। वह फर्नीचर अनलोड करने के बाद वापस सीतापुर लौट रहा था। बाइक सवारों ने पीछा कर रोका, की लूटपाट
समीर उल्लाह खान ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह बेनई जंगल में हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था। दो बाइकों में सवार चार नकाबपोश युवक उसका पीछा कर रहे थे। युवकों ने पिकअप को ओव्हरटेक कर गाड़ी रूकवाई और उन्हें गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला। युवकों ने चाकू की नोक पर पिकअप चालक से पैसों की मांग की। विरोध करने पर युवकों ने पिकअप चालक पर चाकू से वार किया गया और पत्थर से भी हमला किया। पिकअप चालक को घायल करने के बाद युकवों ने उनके पास रखे 51 हजार 200 नगद और मोबाइल फोन लूट लिया। लूट के बाद युवक अपनी बाइकों से भाग निकले। घायल अवस्था में समीर उल्लाह खान सीतापुर पहुंचा और घटना की सूचना सुनीता फर्नीचर के संचालक को दी। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। पुलिस ने दर्ज की FIR, लुटेरों की तलाश
पुलिस ने मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 309(6) के तहत एफआईआर दर्ज किया है। पिकअप चालक ने बताया कि आरोपी पल्सर बाइक में सवार थे और सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रास्ते में लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076424
Views Today : 266
Views Last 7 days : 3676
Views Last 30 days : 11481
Total views : 106481
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.