बालोद | पाररास बायपास सड़क बने लगभग 9 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहां स्ट्रीट लाइट और बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। सड़क बनने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। रात के समय इस मार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जल्द स्ट्रीट लाइट लगाई जाए ।
<
