बालोद | डौंडी के पास स्थित सल्हाईटोला रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय यह मार्ग पूरी तरह अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे स्टेशन तक आवागमन करना कठिन और असुरक्षित हो जाता है। अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है, रेलवे स्टेशन मार्ग पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। ताकि हादसे न हों।
<
