बालोद | पशु चिकित्सालय बालोद में मेडिकल वेस्ट खुले में जलाए जाने से आसपास के मोहल्लेवासी परेशान हैं। शिकायत करने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मेडिकल वेस्ट जलाने से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण बच्चों और बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। लगातार धुआं फैलने से सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। हैं, जिससे आग फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
<
