Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाने गए पुलिसवाले को खेत में पटककर मारा, वर्दी भी फाड़ दी
Breaking News

पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाने गए पुलिसवाले को खेत में पटककर मारा, वर्दी भी फाड़ दी

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
05 10 2025 policeman beaten 2025105 14298
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की सुलह कराने हए पुलिसकर्मी से ही पति ने मारपीट कर दी। आरोपी पति पुलिसकर्मी से उलझ गया, उसे खेत में पटक दिया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आरक्षक की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गई।

By sarfraj memon

Publish Date: Sun, 05 Oct 2025 02:20:13 PM (IST)

Updated Date: Sun, 05 Oct 2025 02:29:55 PM (IST)

पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाने गए पुलिसवाले को खेत में पटककर मारा, वर्दी भी फाड़ दी
पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कोनी क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बीच में बोलना एक पुलिसवाले को महंगा पड़ गया। विवाद की सूचना पर पहुंचे आरक्षक ने पति को समझाइश देते घर जान के लिए कहा, तो पति ने उल्टे उसके साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। आक्रोशित युवक ने आरक्षक से मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट से घायल आरक्षक ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, तिफरा के पुलिस कालोनी में रहने वाले मनीराम साहू(40) आरक्षक हैं। उनकी ड्यूटी सरकंडा थाने में डॉयल 112 पर है। शनिवार की दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कालोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है।

कंट्रोल रूम से मिले निर्देश पर वे रिवर व्यू कालोनी पहुंचे। वहां पर उन्होंने शिकायत करने वाली निशा पटेल से संपर्क किया। महिला ने बताया कि उसका पति मयाराम पटेल गाली-गलौज कर विवाद कर रहा है। तब उन्होंने महिला के पति मयाराम पटेल को समझाइश देकर आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें- झूठी निकली रायपुर में 86 किलो चांदी के लूट की कहानी, सारफा कारोबारी ने खुद रचा पूरा नाटक

आरक्षक उसे समझाईश दे ही रहा था तभी युवक आक्रोशित हो गया। उसने आरक्षक से विवाद करते हुए मारपीट की। इसी बीच उसने आरक्षक को पकड़कर खेत में पटक दिया। इससे आरक्षक को चोटे आई। साथ ही उनकी वर्दी भी फट गई। मारपीट से घायल आरक्षक ने घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी।

इस पर कोनी पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा समेत अन्य धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068253
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4084
Total views : 89213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.