Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पंडरिया में छात्राओं के लिए दो नई बस सेवाएं:अब कुल 10 रूटों पर मिलेंगी निःशुल्क परिवहन सुविधाएं, दूर-दराज गांवों से कॉलेज पहुंचना होगा आसान
Breaking News

पंडरिया में छात्राओं के लिए दो नई बस सेवाएं:अब कुल 10 रूटों पर मिलेंगी निःशुल्क परिवहन सुविधाएं, दूर-दराज गांवों से कॉलेज पहुंचना होगा आसान

By adminMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eb2fb79b 4e61 4136 b42c 603d68199ebd 1778591644101
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



eb2fb79b 4e61 4136 b42c 603d68199ebd 1778591644101
कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए विधायक भावना बोहरा ने एक नई पहल की है। आगामी शैक्षणिक सत्र से वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदूर और कुंडा महाविद्यालय की छात्राओं को निःशुल्क बस सुविधा मिलेगी। इस नई सेवा के साथ, विधानसभा में कुल 10 निःशुल्क बस सेवाओं का संचालन होगा, जिससे 1000 से अधिक छात्राएं लाभान्वित होंगी। विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा, सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों की छात्राओं को सुरक्षित, सुगम और नियमित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। विधानसभा के कई ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में छात्राओं को महाविद्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। परिवहन सुविधा के अभाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण अक्सर बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। विधायक बोहरा ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा बाधित न होने देने का संकल्प लिया है। इस नई सेवा के प्रारंभ होने से पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवाओं की कुल संख्या 10 हो जाएगी। अब तक इन सेवाओं से 1000 से अधिक महाविद्यालयीन छात्राएं लाभान्वित हो चुकी हैं। यह पहल न केवल छात्राओं को सुरक्षित आवागमन प्रदान कर रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति निरंतरता को भी मजबूत कर रही है। कुई-कुकदूर महाविद्यालय के लिए बस सेवा ग्राम अमनिया से शुरू होकर नेऊर, कुशियारी, दमगढ़, लुढुटोला, उपका, अमेरा और कुकदुर की छात्राओं को लेकर महाविद्यालय पहुंचेगी। वहीं, कुंडा महाविद्यालय के लिए बस ग्राम पेंड्रीकला, बसनी, घोरपेंड्री, कोलेगांव, दामापुर, खैरातुलसी, कोदवाकला, पंवरजली, दुल्लीपारा और माकरी से छात्राओं को लाएगी। खैलटुकरी की छात्राओं को मिलेगी मदद यह बस सेवा खैलटुकरी की छात्राओं को कुंडा महाविद्यालय तक आने-जाने में मदद करेगी। इस सेवा की जानकारी और लाभ के लिए छात्राएं और उनके परिजन 9754462000 और 9755359004 पर संपर्क कर सकते हैं। विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पहले से ही 8 निःशुल्क बसें कवर्धा, सहसपुर लोहारा, पंडरिया, पांडातराई और पिपरिया महाविद्यालयों के लिए चल रही हैं, जिन्हें आगे भी जारी रखा जाएगा। अब कुल मिलाकर 10 निःशुल्क बस सेवाएं छात्राओं के लिए उपलब्ध होंगी। इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को आसान बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है। बस सेवा गांव-गांव से छात्राओं को कॉलेज तक सुरक्षित पहुंचाएगी और समय पर घर भी लाएगी। इससे अभिभावकों की चिंता भी कम होगी। विधायक ने कहा कि कोई भी बेटी केवल दूरी या संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे, यही उनका लक्ष्य है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

74 Chhattisgarh Trains Cancelled June 8-14 for Champa Station Fourth Line Work

May 14, 2026

महासमुंद में 4 शिक्षक समेत पांच सस्पेंड:डिजिटल कैमरा के साथ छात्र ने परीक्षा कक्ष में बनाई वीडियो, जांच में लापरवाही पर हुई कार्रवाई

May 14, 2026

सूरजपुर में हाइवा ने महिला को कुचला, पति घायल:भैयाथान मार्ग पर हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070318
Views Today : 4
Views Last 7 days : 825
Views Last 30 days : 3455
Total views : 91566
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.