Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर में हाइवा ने महिला को कुचला, पति घायल:भैयाथान मार्ग पर हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
Breaking News

सूरजपुर में हाइवा ने महिला को कुचला, पति घायल:भैयाथान मार्ग पर हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग

By adminMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a8720238 41f2 489c 9be5 22baafc2ac431778683887428 1778691447
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a8720238 41f2 489c 9be5 22baafc2ac431778683887428 1778691447
सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत केवरा ग्राम के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला को कोयला परिवहन कर रहे एक हाइवा ने कुचल दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। हादसे में महिला का पति घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब एक दंपती टीवीएस एक्सएल मोटरसाइकिल से केवरा से भैयाथान की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे कोयला परिवहन कर रहे एक हाइवा ने सड़क पर गिरी महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं। सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने भारी वाहनों की तेज रफ्तार और क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि केवरा-भैयाथान मार्ग पर कोयला परिवहन करने वाले हाइवा अनियंत्रित गति से चलते हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। मुआवजे और भारी वाहनों पर रोक की मांग ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस प्रदर्शन के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर झिलमिली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को शासन की योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर विस्फोटक मामला… महापौर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए बम बनाने का दावा

May 14, 2026

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, कई पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, अफवाहों से बढ़ी ‘पैनिक बाइंग’

May 14, 2026

रायपुर में IPL का रोमांच… बारिश की बाधा के बाद टकराए RCB और KKR, ‘विराट’ शोर के बीच हुआ मुकाबला

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070333
Views Today : 21
Views Last 7 days : 842
Views Last 30 days : 3472
Total views : 91583
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.