Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 74 Chhattisgarh Trains Cancelled June 8-14 for Champa Station Fourth Line Work
Breaking News

74 Chhattisgarh Trains Cancelled June 8-14 for Champa Station Fourth Line Work

By adminMay 14, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6 1 11718632443 1172740649317315956681744336438 1778689454
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
6 1 11718632443 1172740649317315956681744336438 1778689454

छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 77 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 8 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी, 6 ट्रेनें गंत्वय से पहले ही खत्म कर दी जाएंगी और 5 ट्रेनें अपने तय समय से देर से चलेंगी।

यह फैसला बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के काम के कारण लिया गया है। इस वजह से पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत 7 राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समर सीजन में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ेगी।

syj529 1778682351

पैसेंजर बनकर चलेगी हसदेव एक्सप्रेस

इस दौरान यात्रियों को कम परेशानी हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर और कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का फैसला किया है।

रेलवे के आदेश के अनुसार, 8 से 19 जून तक 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस केवल कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलेगी।

बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें

  • – 11 और 13 जून को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी।
  • – 13 और 15 जून को पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
  • – 11 और 13 जून को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस भी रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
  • – 12 और 15 जून को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेगी।
  • – 12 और 13 जून को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
  • – 14 और 15 जून को शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर के रास्ते चलेगी।
  • – 11 और 15 जून को भुवनेश्वर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस झारसुगुड़ा, टिटलागढ़ और रायपुर होकर चलेगी।
  • – 13 और 17 जून को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां

  • – 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर केवल बिलासपुर तक चलेगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • – 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। कोरबा से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
  • – 7 से 18 जून तक गाड़ी संख्या 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन तक ही आएगी। बिलासपुर से कोरबा के बीच सेवा रद्द रहेगी।
  • – 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। कोरबा से बिलासपुर के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।
  • – 10 और 13 जून को गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेगी। बिलासपुर से रायगढ़ के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
  • – 12 और 15 जून को गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। रायगढ़ से बिलासपुर के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

  • 11 से 15 जून तक पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 11 से 15 जून तक सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
  • 12 से 16 जून तक गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 12 से 16 जून तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249/18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चलेगी।
  • 12 से 16 जून तक कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में विकास के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसी के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। यह रूट काफी व्यस्त है और उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ता है।

रेल प्रशासन का कहना है कि नई लाइन बनने से ट्रेनों की आवाजाही आसान हो जाएगी, नई ट्रेनें चलाने का मौका मिलेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही ट्रेनें समय पर चलेंगी और देरी भी कम होगी।

अब तक 180 किलोमीटर से ज्यादा काम पूरा

रेलवे प्रशासन ने बताया है कि बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें अब तक 180 किलोमीटर से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।

इस परियोजना के तहत बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन को भी चौथी रेल लाइन से जोड़ा जाएगा।

7 से 19 जून तक होगा काम

यह काम 7 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में किया जाएगा। चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य इसी अवधि में पूरा होगा। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यह काम सावधानी से किया जा रहा है।

…………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें 19 दिन कैंसिल: 20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट बदले गए, MP-नागपुर, झारखंड जाने वाले यात्री परेशान होंगे

रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें कैंसिल की गई थी।

रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें कैंसिल की गई थी।

बिलासपुर (SECR) जोन की 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल है। ये ट्रेनें 3 मई से 22 मई के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। वहीं, 2 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं, जबकि 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णु देव साय का काफिला होगा संयमित, हटाए जाएंगे अनावश्यक वाहन, बोले- EV पर जोर देंगे

May 14, 2026

रायपुर विस्फोटक मामला… महापौर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए बम बनाने का दावा

May 14, 2026

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, कई पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, अफवाहों से बढ़ी ‘पैनिक बाइंग’

May 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070333
Views Today : 22
Views Last 7 days : 843
Views Last 30 days : 3473
Total views : 91584
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.