Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » न्यू ईयर पार्टियों में ड्रग सप्लाई का बन रहा था प्लान… रायपुर पुलिस ने वरण अपार्टमेंट से गिरोह पकड़ा
Breaking News

न्यू ईयर पार्टियों में ड्रग सप्लाई का बन रहा था प्लान… रायपुर पुलिस ने वरण अपार्टमेंट से गिरोह पकड़ा

By adminDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 12 2025 cg police arrested accused 1 20251223 191353
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर पुलिस ने न्यू ईयर से पहले नशे की सप्लाई का बड़ा पर्दाफाश किया। वरण अपार्टमेंट में छापेमारी के दौरान पराग बरछा उर्फ रघु, शुभम राजूधावड़े, अमन शर …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 23 Dec 2025 07:09:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Dec 2025 07:13:59 PM (IST)

न्यू ईयर पार्टियों में ड्रग सप्लाई का बन रहा था प्लान... रायपुर पुलिस ने वरण अपार्टमेंट से गिरोह पकड़ा
CG पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

HighLights

  1. रायपुर पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया
  2. एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, अन्य फरार
  3. चार मोबाइल फोन और ड्रग सप्लाई की योजना पकड़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: न्यू ईयर से पहले रायपुर पुलिस ने नशे की सप्लाई का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पराग बरछा उर्फ रघु, शुभम राजूधावड़े, अमन शर्मा और शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक विधि के साथ संघर्षरत युवती भी पकड़ी गई है।

आरोपितों के कब्जे से 10 ग्राम MDMA (एक्स्टसी) ड्रग्स, 20 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। नागपुर से रायपुर ड्रग पहुंच रही थी। यह कार्रवाई एक दिन पूर्व इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। जिसके बाद आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

naidunia_image

वरण अपार्टमेंट के फ्लैट में रेड

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में एमडीएमए ड्रग्स रखी गई है और न्यू ईयर के मौके पर होने वाली पार्टियों में सप्लाई की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी, जहां फ्लैट में चार पुरुष और एक युवती मौजूद मिले।

तलाशी के दौरान सभी के पास से एमडीएमए ड्रग बरामद हुई। पूछताछ में राजफाश हुआ कि नागपुर निवासी शुभम राजूधावड़े वहां से ड्रग लाकर रायपुर पहुंचाता था, जबकि पराग बरछा उर्फ रघु रायपुर में इसका मुख्य सप्लायर है।

इवेंट पार्टियों में खपाने की थी योजना

जांच में सामने आया कि आरोपित न्यू ईयर के मद्देनजर बड़े होटलों और इवेंट पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए वे शुभम आर्यन के फ्लैट में एकत्रित हुए थे। आरोपित अमन शर्मा भी इस सप्लाई चेन का हिस्सा बताया गया है।

अन्य आरोपी फरार

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपित

  • पराग बरछा उर्फ रघु (23) – रायपुर, मुख्य सप्लायर
  • शुभम राजूधावड़े (31) – नागपुर, ड्रग तस्कर
  • अमन शर्मा (26) – रायपुर
  • शुभम सिंघनापुरे उर्फ आर्यन (28) – रायपुर
  • एक विधि के साथ संघर्षरत बालिका

यह भी पढ़ें- सुकमा में ₹1.84 करोड़ के इनामी 22 माओवादियों ने किया आत्म समर्पण, AK-47 समेत हथियार सौंपे



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

District Chiefs Give Feedback; KC Venugopal, Alka Lamba Join 2026

June 24, 2026

मरवाही के जंगलों में चार हाथियों की मस्ती:धान के खेत में कीचड़ में अठखेलियां करते कैमरे में कैद हुए

June 24, 2026

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075291
Views Today : 47
Views Last 7 days : 2233
Views Last 30 days : 9892
Total views : 104314
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.