टॉप न्यूज़

टाउन हाल में कोसा और सूती वस्त्र प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ



भास्कर न्यूज| महासमुंद स्थानीय टाउन हॉल में हथकरघा कोसा एवं सूती वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का औपचारिक शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा फीता काटकर किया गया। ग्राम उद्योग संचालनालय रायपुर प्रभाग द्वारा प्रायोजित यह प्रदर्शनी 6 सितंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रदेश के पारंपरिक बुनकरों द्वारा तैयार आकर्षक कोसा साड़ी, कोसा जैकेट, शर्टिंग, ड्रेस मटेरियल, शॉल और सलवार सूट का बेहतरीन संग्रह उपलब्ध है। इसमें मुख्य रूप से जांजगीर-चंपा, सक्ति, कोरबा और रायगढ़ के बुनकरों के उत्पाद प्रदर्शित और विक्रय किए जा रहे हैं। यह टाउन हॉल महासमुंद में यह आयोजन 6 सितंबर तक जारी रहेगा। शुभारंभ अवसर पर उपसंचालक जिला हथकरघा अनिल सोम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व पार्षद राजेंद्र चंद्राकर और संदीप घोष सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button