Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » निगम की सामान्य सभा नहीं बुलाने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष:अंबिकापुर नगर निगम का पेश नहीं हो सका है बजट, महापौर बोलीं-24 को सामान्य सभा
Breaking News

निगम की सामान्य सभा नहीं बुलाने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष:अंबिकापुर नगर निगम का पेश नहीं हो सका है बजट, महापौर बोलीं-24 को सामान्य सभा

By adminApril 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 14 at 201217 1776178573
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 14 at 201217 1776178573
नगर निगम का बजट वित्तीय वर्ष समाप्त होने के 15 दिन बाद भी नया बजट सामान्य सभा में प्रस्तुत नहीं हो सका है। इस लापरवाही पर नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शफी अहमद ने कहा कि नगर सरकार के पास शहर के विकास को लेकर कोई स्पष्ट विजन ही नहीं है। विपक्ष के आरोपों पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि बजट सत्र की तैयारी हो चुकी है। 10 दिनों बाद सामान्य सभा में बजट पेश होगा। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि बजट केवल औपचारिक दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की दिशा तय करने वाला रोडमैप होता है। इसमें पक्ष और विपक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से विकास की प्राथमिकताएं तय होती हैं। लेकिन इस बार बजट में हुई देरी यह संकेत देती है कि इस सरकार के पास न तो कोई ठोस योजना है और न ही शहर के विकास को लेकर गंभीरता। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की सरकार जनता और पार्षदों, दोनों की उपेक्षा कर रही है। पार्षदों को अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखने और उनके समाधान के लिए मंच तक नहीं मिल रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खुला अन्याय है। हर दो माह में सामान्य सभा को किया दरकिनार
नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने नगर निगम अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि हर दो महीने में सामान्य सभा की बैठक अनिवार्य है, लेकिन इस नियम को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बैठक 16 अक्टूबर 2025 को कांग्रेस के कड़े विरोध के बाद करीब चार महीने की देरी से बुलाई गई थी, और अब छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फिर से बैठक नहीं बुलाई गई है। शफी अहमद ने कहा कि निगम प्रशासन जानबूझकर पार्षदों के अधिकारों को कुचल रहा है, जिससे जनप्रतिनिधियों और आम जनता दोनों में भारी असंतोष और निराशा का माहौल बन गया है। शफी अहमद ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर सामान्य सभा की बैठक नहीं बुलाई गई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। महापौर बोलीं-सामान्य सभा 24 को होगा, तैयारी पूरी
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि बजट सत्र की तैयारी हो चुकी है। सीएम के कार्यक्रम और पश्चिम बंगाल में संगठन द्वारा जिम्मेदारी दिए जाने के कारण थोड़ा विलंब हुआ। 24 अप्रैल को सामान्य सभा आयोजित होगी। एजेंडा पार्षदों को बांटा जा रहा है। मंजूषा भगत ने कहा कि बजट सत्र पहले ही आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन बीच में कार्यक्रमों के कारण कुछ विलंब हुआ। 24 अप्रैल को बजट पेश कर दिया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

जिला अस्पताल में संदिग्धों पर सख्ती, अधीक्षक ने दिए आदेश:मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वालों पर रखी जाएगी नजर

June 26, 2026

बलौदाबाजार के खर्वे में 8 लोगों की संदिग्ध मौत मामला:विधायक संदीप साहू ने सीबीआई जांच की मांग की, गृहमंत्री को सौंपा पत्र

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076174
Views Today : 770
Views Last 7 days : 3576
Views Last 30 days : 11408
Total views : 106213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.