टॉप न्यूज़

ई-रिक्शा की टक्कर से बच्ची घायल, घटना CCTV में कैद:पेंड्रा में रामकथा से लौटते समय हादसा,3 साल मासूम अस्पताल में भर्ती,चालक पर केस




पेंड्रा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बजरंग चौक निवासी सुमित ताम्रकार ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी बेटी आराध्या ताम्रकार (3) अपनी बड़ी बहन सिद्धि ताम्रकार के साथ बजरंग चौक में आयोजित रामकथा सुनकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय ई-रिक्शा क्रमांक CG-31B-7933 के चालक ने कथित तौर पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्ची को टक्कर मार दी। पेट, हाथ और गर्दन में आई चोट हादसे में आराध्या के पेट, हाथ और गर्दन में चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे गौरेला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी चालक पर मामला दर्ज पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button