टॉप न्यूज़

जांजगीर-चांपा के कर्रा नाला जलाशय बांध क्षतिग्रस्त:125 लोगों को सुरक्षित निकाला, भारी बारिश से गेट के पास आई दरार, प्रशासन ने संभाला मोर्चा




जांजगीर-चांपा। अकलतरा विकासखंड स्थित कर्रा नाला जलाशय का बांध भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। गेट के पास दरार आने से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जल संसाधन विभाग की विशेषज्ञ टीमें पानी के बहाव को नियंत्रित करने और बांध की मरम्मत में जुटी हैं। 125 लोगों को सुरक्षित निकाला गया संभावित खतरे को देखते हुए बड़ेअमेरी गांव और कोटमीसोनार के भाटापारा क्षेत्र से करीब 125 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया गया। शिविरों में भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। निचले इलाकों में अलर्ट प्रशासन ने जलाशय की निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। स्थिति नियंत्रण में है कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button