![]()
कोंडागांव जिले में धान खरीदी केंद्रों में कथित घोटाले को लेकर राजनीति गरमा गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मर्दापाल ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी केंद्रों में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम ने बताया कि मुलमूला धान खरीदी केंद्र में सामने आए कथित घोटाले के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के पांचों धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। कई केंद्रों में भारी मात्रा में ‘सुखती’ दर्शाने का आरोप निरीक्षण के दौरान कांग्रेस ने अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में बड़ी मात्रा में धान की ‘सुखती’ (सूखने से वजन में कमी) दिखाए जाने पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के अनुसार इन केंद्रों में धान की कमी दर्शाई गई है- धान की कमी दर्शाई गई है। प्रबंधक और खरीदी प्रभारी की मिलीभगत का आरोप देवेंद्र कोर्राम ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला खरीदी प्रभारी और केंद्र प्रबंधकों की मिलीभगत से किया गया घोटाला है। उन्होंने आशंका जताई कि इस पूरे मामले को प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी और प्रभारी होते हैं, लेकिन नुकसान की भरपाई समितियों से की जाती है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ता है। कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती की गई, तो कांग्रेस मर्दापाल से कोंडागांव तक बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। कई कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री रितेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, सुखराम पोयाम, वरुण सेठिया, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा, देव बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
<
