नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार:सूरजपुर की रेवटी चौकी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, शादी का झांसा देकर किया था अपराध

![]()
सूरजपुर जिले की रेवटी चौकी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में पीड़िता के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, रेवटी चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर पीड़िता का शोषण किया और बाद में उसके साथ मारपीट भी की। मामला दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था। तकनीकी सबूतों से मिला सुराग फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एएसपी ने दी जानकारी एडिशनल एसपी योगेश कुमार देवांगन ने बताया कि नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज था। वह करीब एक साल से फरार था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अपराधियों पर जारी रहेगी कार्रवाई पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
Source link




