टॉप न्यूज़

राटापाली-नर्रा 2.5 किलोमीटर सड़क कच्ची, ग्रामीण बोले- करेंगे आंदोलन



भास्कर न्यूज | नर्रा ग्राम पंचायत राटापाली में ग्रामीण आज भी एक-एक किलोमीटर पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। ओडिशा सीमा और जोंक नदी के पास बसे गांव से नर्रा तक करीब ढाई किलोमीटर का रास्ता अब तक कच्चा है। बरसात में सड़क गड्ढों और कीचड़ से भर जाती है। तालाब जैसी हालत बनती है। 500 से ज्यादा परिवारों की जिंदगी दलदल में फंस जाती है। सड़क की बदहाली से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना जंग जीतने जैसा हो जाता है। रोजी-रोटी के लिए रोजाना खरियार रोड जाने वाले राहगीरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी तक उपज ले जाने वाले किसानों को भी आर्थिक और शारीरिक नुकसान हो रहा है। फिसलन के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। राटापाली की सरपंच पूर्णिमा परमेश्वर सोनवानी ने कहा, राटापाली-नर्रा मार्ग को पक्का बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। कलेक्टर जनदर्शन से लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग तक कई बार ज्ञापन दिए गए। शासन-प्रशासन बुनियादी मांग को नजरअंदाज कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा, अगर 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे। चक्काजाम करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button