टॉप न्यूज़
नवोदय चयन परीक्षा के लिए आवेदन 7 अगस्त तक करें

जांजगीर | जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा हसौद में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु होने वाली जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। नवोदय विद्यालय समिति ने अब आवेदन 7 अगस्त 2026 तक मांगे हैं। चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को सुबह 11.30 बजे होगी। आवेदन वही विद्यार्थी कर सकते हैं, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5वीं में 31 जुलाई 2025 तक प्रवेश लेकर पढ़ रहे हैं।
Source link




