टॉप न्यूज़

टोल प्लाजा में तकनीकी खामी,कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी:आधे घंटे तक फंस रही हैं गाड़ियां, स्थानीय लोगों को पास जारी करने की मांग




नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर रोड में हाल ही में स्थापित लहपटरा टोल प्लाजा में तकनीकी खामियों के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा हैं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कलेक्टर सरगुजा के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंप सिस्टम की खामियां सुधारने की मांग की है। एक सप्ताह में व्यवस्था नहीं सुधरने पर कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी है। नेशनल हाईवे 130 में शुरू किए गए लहपटरा टोल प्लाजा को लेकर नागरिकों की ओर से शिकायतें आ रही हैं कि इस टोल प्लाजा का सिस्टम तकनीकी खामियों के कारण आसानी से फास्ट टैग को स्कैन नहीं करता। कभी7कभी तो स्कैनर को स्कैन करने में आधे-आधे घंटे तक का समय लग रहा है। नेशनल हाईवे अथारिटी के नियमानुसार यदि वाहन के फास्ट टैग वालेट में पर्याप्त राशि है और स्कैनर सही काम नहीं कर रहा तो वाहन को 10 सेकेंड से ज्यादा नहीं रोका जा सकता, लेकिन लहपटरा टोल प्लाजा में गाड़ियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही टोल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का भी सामना करना पड़़ रहा है। कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी लखनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह, जिला कांग्रेस के महामंत्री मुनेश्वर राजवाड़े के साथ ही अन्य कई लोगों ने टोल प्लाजा की इस समस्या कांग्रेस जिलाध्यक्ष को अवगत कराया है। हाल ही में स्कैनर काम नहीं करने के कारण कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता भी इस टोल प्लाजा प्लाजा पर आधे घंटे फंसे रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नियमित तौर पर इस टोल से गुजरने वाले स्थानीय नागरिकों के लिए टोल से छूट या मासिक पास जारी करने की भी मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक टोल प्लाजा का सिस्टम दुरूस्त नहीं हो जाता है, तब तक इस टोल प्लाजा को बंद किया जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने टोलकर्मियों के दुर्व्यवहार से आम नागरिकों को बचाने एवं नियमों के पालन के लिए टोल प्लाजा पर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। 1 सप्ताह के भीतर यदि स्थिति नहीं सुधरी तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। बिलासपुर तक अब 4 टोल प्लाजा अंबिकापुर से बिलासपुर तक अब 4 टोल प्लाजा हो गये हैं। कारों को अब बिलासपुर तक पहुंचने के लिए 250 रुपये का टोल अदा करना होगा। अंबिकापुर से लहपटरा तक सड़क कई स्थानों से टूटी हुई है और सड़क की हालत अत्यधिक खराब है। सड़क सुधारे बगैर टोल शुरू करने का भी विरोध कांग्रेस ने किया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button