Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नवजात को तालाब में फेंका, पहचान छिपाने की कोशिश:बिलासपुर में डूबने से मौत, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया,
Breaking News

नवजात को तालाब में फेंका, पहचान छिपाने की कोशिश:बिलासपुर में डूबने से मौत, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया,

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c5a46982 f8d7 494d aa1a 88635c74fac81779869572008 1779871207
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c5a46982 f8d7 494d aa1a 88635c74fac81779869572008 1779871207
बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद जिंदा तालाब में फेंक दिया गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मार्च महीने की है। 29 मार्च की दोपहर गांव की महिला बृजबाई ने कोटवार निर्मलदास मानिकपुरी को सूचना दी थी कि गांव के रामसागर तालाब में एक बच्चे का शव तैर रहा है। तालाब में तैरता मिला 1-2 दिन के नवजात का शव सूचना मिलने पर कोटवार मौके पर पहुंचा और तालाब के दक्षिण हिस्से में नवजात बच्ची का शव औंधे मुंह तैरता हुआ देखा। शव को बाहर निकालने पर बच्ची की उम्र करीब एक से दो दिन होने का अनुमान लगाया गया। पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। विस्तृत मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्ची की मौत प्राकृतिक नहीं थी। जांच में सामने आया कि नवजात को जिंदा तालाब में फेंका गया था, जिससे पानी में डूबने और दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस का मानना है कि किसी ने लोक-लाज के डर से बच्ची के जन्म को छिपाने के लिए यह कदम उठाया। संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में आसपास के गांवों या स्वास्थ्य केंद्रों में किस महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। इसके लिए मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कोटवारों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब दुकान पर तीन युवकों ने एक को जमकर पीटा,VIDEO:मामूली बात पर भिड़े दोनों पक्ष, लात-घूंसों से मारा, युवक के सिर पर आई चोट

May 27, 2026

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:नितिन नवीन का PA बनकर मांगे थे पैसे, ओडिशा के पुरी से पकड़ा गया आरोपी

May 27, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीणों को पास बैठाकर सुनी समस्याएं:बिना साइन बने ऋण के जमानतदार की शिकायत, जांच के निर्देश; ऑनलाइन भी जुड़े फरियादी

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072159
Views Today : 138
Views Last 7 days : 1950
Views Last 30 days : 5112
Total views : 94943
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.