Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:नितिन नवीन का PA बनकर मांगे थे पैसे, ओडिशा के पुरी से पकड़ा गया आरोपी
Breaking News

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:नितिन नवीन का PA बनकर मांगे थे पैसे, ओडिशा के पुरी से पकड़ा गया आरोपी

By adminMay 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 26t1132224811779775357 1779875909
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 26t1132224811779775357 1779875909
रायपुर उत्तर से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहदेव को ओडिशा के पुरी जिले के अस्तरंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम उसे रायपुर लेकर पहुंची है। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक (PA) बताकर विधायक से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए थे। दरअसल, 25 मई को विधायक पुरंदर मिश्रा के पास एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को नितिन नवीन का PA बताते हुए कहा कि उनकी गाड़ी संबलपुर के जंगल क्षेत्र में फंस गई है और डीजल खत्म हो गया है। आरोपी ने तुरंत पैसों की जरूरत बताकर मदद मांगी। विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया था कि कॉल करने वाला उड़िया टोन में बात कर रहा था और पीछे बच्चों की आवाज भी सुनाई दे रही थी। इसी भरोसे में उन्होंने अपने सेवक नारायण मिश्रा को पैसे ट्रांसफर करने कहा। आरोपी ने पहले 4500 रुपए और फिर 5500 रुपए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में खाते में डलवाए। कुल 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग शुरू की, जिससे शक गहरा गया। जांच करने पर मामला ठगी का निकला। मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह पहले भी इसी तरह की ठगी की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं। गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर में BJP के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक से भी मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट की घटना हुई थी। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dantewada Bank Employee Arrested for Rs 9.50 Lakh Farmer Loan Fraud

May 27, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार:चारामा में शादी का झांसा देकर, 2025 में लगातार बनाए शारीरिक संबंध

May 27, 2026

बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव, भूपेश और महंत करेंगे रोड शो:भाजपा ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को दी जिम्मेदारी, वार्डों में जनसंपर्क कर रहे

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072163
Views Today : 143
Views Last 7 days : 1955
Views Last 30 days : 5117
Total views : 94948
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.