Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीणों को पास बैठाकर सुनी समस्याएं:बिना साइन बने ऋण के जमानतदार की शिकायत, जांच के निर्देश; ऑनलाइन भी जुड़े फरियादी
Breaking News

जनदर्शन में कलेक्टर ने ग्रामीणों को पास बैठाकर सुनी समस्याएं:बिना साइन बने ऋण के जमानतदार की शिकायत, जांच के निर्देश; ऑनलाइन भी जुड़े फरियादी

By adminMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
154a6afd d4a5 4f72 bd60 0834bacd08fe 1779803521921
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



154a6afd d4a5 4f72 bd60 0834bacd08fe 1779803521921
बलौदाबाजार में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एक नई पहल की। उन्होंने ग्रामीणों को अपने पास बिठाकर उनकी समस्याएं सुनीं और अफसरशाही की पारंपरिक दूरी को खत्म किया। कलेक्टर शर्मा ने ग्रामीणों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुना और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। इस बार जनदर्शन में एक विशेष व्यवस्था भी की गई थी, जिसके तहत दूरदराज के ग्रामीण विकासखंड मुख्यालयों से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। सिमगा, पलारी, कसडोल सहित कई विकासखंडों के ग्रामीणों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी समस्याएं कलेक्टर तक पहुंचाईं। कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबका ध्यान खींचा। विकासखंड सिमगा के ग्राम लिमतरा निवासी रामचंद्र (पिता समारु राम) ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने कभी किसी बैंक में हस्ताक्षर नहीं किए, फिर भी उन्हें बिना जानकारी के एक ऋण का जमानतदार बना दिया गया है। उन्होंने कहा, “साहब, मैंने कभी किसी बैंक में हस्ताक्षर ही नहीं किए, लेकिन आज मैं जमानतदार बनकर परेशान हो रहा हूं।” उनके अनुसार, वर्ष 2017-18 में गांव के शिवकुमार टंडन (पिता सोमनाथ टंडन) ने जिला अंत्याव्यवसायी सहकारी विकास समिति बलौदाबाजार से ट्रैक्टर खरीदने के लिए ऋण लिया था। रामचंद्र का आरोप है कि उन्हें बिना बताए इस ऋण में जमानतदार बना दिया गया, जबकि उनके कोई हस्ताक्षर या दस्तावेज नहीं हैं। अब जब मूल हितग्राही ने ऋण नहीं चुकाया है, तो बैंक अधिकारी उन्हें जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारी को लगाई फटकार कलेक्टर ने यह सुनते ही तुरंत वहां मौजूद जिला अंत्यवसायी अधिकारी को फटकारते हुए कहा, यह कैसी व्यवस्था है? बिना हस्ताक्षर के किसी को जमानतदार कैसे बनाया जा सकता है? मामले की जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। इसके बाद कलेक्टर ने रामचंद्र को ढांढस बंधाते हुए कहा, आप बिल्कुल निराश न हों। आपके साथ अन्याय हुआ है। मैं खुद इस मामले की मॉनिटरिंग करूंगा। यहीं नहीं, जनदर्शन में कई अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। किसी ने पीएम आवास की किस्त न मिलने की शिकायत की तो किसी ने महतारी वंदन योजना से पैसे न आने का दर्द बताया। कई महिलाओं ने पेंशन बंद होने और राशन कार्ड में नाम न होने की शिकायत की। कुछ ग्रामीणों ने राजस्व से जुड़ी जमीन के मामले भी उठाए। हर आवेदन को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को एक-एक करके निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर हर शिकायत का निराकरण करें और इसकी रिपोर्ट उन्हें सौंपें। जनदर्शन खत्म होने तक ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष की मुस्कान थी। एक ग्रामीण ने कहा, आज जाकर लगा कि हमारी भी सुनने वाला कोई है। कलेक्टर साहब ने हमें बच्चों की तरह प्यार से समझा और हर बात सुनी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर के वार्ड 62 में 10 दिन से पेयजल संकट:नलों से आ रहा गंदा और ऑयल मिश्रित पानी, अमृत मिशन योजना पर उठे सवाल

May 27, 2026

Dantewada Bank Employee Arrested for Rs 9.50 Lakh Farmer Loan Fraud

May 27, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार:चारामा में शादी का झांसा देकर, 2025 में लगातार बनाए शारीरिक संबंध

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072163
Views Today : 143
Views Last 7 days : 1955
Views Last 30 days : 5117
Total views : 94948
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.