Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा के सीतामणी चौक पर युवक की पिटाई, गंभीर घायल:10-15 लोगों ने की मारपीट, घायल को रायपुर रेफर, वीडियो के आधार पर जांच जारी
Breaking News

कोरबा के सीतामणी चौक पर युवक की पिटाई, गंभीर घायल:10-15 लोगों ने की मारपीट, घायल को रायपुर रेफर, वीडियो के आधार पर जांच जारी

By adminMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 33 1779874946
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 33 1779874946
कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र में सीतामणी मुख्य मार्ग स्थित चौक पर एक युवक की सरेआम पिटाई की गई। 10 से 15 युवकों ने लात-घूंसों और पंचिंग से उसे जमकर पीटा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। घायल युवक की पहचान सीतामणी निवासी रोशन शर्मा के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत है। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। शुरुआती इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। पुरानी रंजिश के चलते हुई लड़ाई बताया जा रहा है कि रोशन का कुछ युवकों से पहले भी नशे की हालत में विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को आरोपियों ने उसे सीतामणी चौक पर घेर लिया। करीब 15 मिनट तक बीच सड़क पर यह मारपीट चलती रही।
आदतन अपराधी है आरोपी मारपीट करने वाले युवक सीतामढ़ी क्षेत्र के ही बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी आदतन बदमाश हैं और पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक को घेरकर पीटते हुए और आसपास खड़े लोगों को वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है। फरार आरोपी की खोज जारी घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रोशन को जिला अस्पताल भिजवाया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में सरेआम मारपीट की घटनाएं हो रही सीतामणी क्षेत्र में सरेआम हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े ऐसी वारदातें कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं। क्षेत्र में नशेड़ी युवकों के कारण आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में हीट स्ट्रोक से चमगादड़ों की मौत:पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि, हर दिन 2 से 3 चमगादड़ों की मौत हो रही

May 28, 2026

दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त:प्राइवेट स्कूल नहीं बना सकेंगे एक ही दुकान से ड्रेस-किताब खरीदने का दवाब, होगी कार्रवाई

May 27, 2026

अनुपयोगी जमीनों के लिए तैयार होगी रिडेवेलपमेंट योजना:GIS मैपिंग से होगी पूरी निगरानी, इन जमीनों पर बनेंगे हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072197
Views Today : 8
Views Last 7 days : 1715
Views Last 30 days : 5024
Total views : 95008
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.