Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में 72 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, वन विभाग ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा
Breaking News

धमतरी में 72 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, वन विभाग ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
63008d46 0fa4 4b5d 9356 147898cfce39 1776779140941
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



63008d46 0fa4 4b5d 9356 147898cfce39 1776779140941
छत्तीसगढ़ के धमतरी में वन विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 127 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा ले जा रहे थे। जब्त किए गए गांजे और अन्य सामान की कुल कीमत 72 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई 20 अप्रैल की शाम धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में हुई। सांकरा स्थित फॉरेस्ट नाका पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नियमित वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को डिप्टी रेंजर ने रोका और उसकी तलाशी ली। कार की डिक्की से 127 किलो गांजा बरामद तलाशी के दौरान कार की डिक्की में भूरे रंग के सेलो टेप से पैक किए गए 62 पैकेट गांजा मिला। वाहन में मौजूद लोगों से गांजे के परिवहन और बिक्री से जुड़े कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद गांजे का वजन किया गया, जो कुल 127.09 किलो निकला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 63 लाख 54 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ घटना में इस्तेमाल कार, दो मोबाइल फोन और 1,500 रुपए नकद भी जब्त किए। इस प्रकार जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 72 लाख 71 हजार रुपए आंकी गई है। महाराष्ट्र के दो आरोपी गांजा तस्करी में गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप विष्णु खोत (41 वर्ष), निवासी सिंदे चौक, अस्टा, जिला सांगली (महाराष्ट्र) और स्वप्नील मुलिक (31 वर्ष), निवासी अस्टा दक्षिण भाग सोसायटी चौहान वाडी, जिला सांगली (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। सिहावा थाना में उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.