Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में 3 डेयरी सील, 38,800 का जुर्माना:स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Breaking News

धमतरी में 3 डेयरी सील, 38,800 का जुर्माना:स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e4283f29 4c2b 4edc ba18 18d75eba9181 1778074016418
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e4283f29 4c2b 4edc ba18 18d75eba9181 1778074016418
छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई की है। शहर में साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर तीन डेयरी को सील कर दिया गया। इसके साथ ही, विभिन्न दुकानों पर कुल 38,800 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रहा है। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन अब पूरी तरह सख्त दिख रहा है। बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान कई दुकानों और डेयरी संचालकों द्वारा स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाया गया। गंदगी नालियों में बहाने पर 3 डेयरियां सील उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि कार्रवाई उन डेयरी संचालकों पर की गई, जो गंदगी को नालियों में बहा रहे थे। बार-बार समझाइश के बावजूद लापरवाही जारी रहने पर यह कदम उठाया गया। सील की गई तीन डेयरियों में से एक रामसागर क्षेत्र में और दो रिसाई पारा में स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, रिलायंस मार्ट को भी 10,000 रुपए का जुर्माना नोटिस जारी किया गया है। अलग-अलग दुकानों पर भी हजारों रुपये के चालान काटे गए। स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर बिलाई माता मंदिर से स्वच्छता अभियान रैली भी निकाली गई और दुकानों पर स्टिकर चस्पा किए गए। निगम ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दो दिन पहले भी दुकानदारों पर 4,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Rail Fine Rs 1.92 Lakh

May 6, 2026

कोरबा में निर्माणाधीन रेल लाइन से केबल चोरी:6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का केबल बरामद, नकद भी जब्त, अन्य की तलाश जारी

May 6, 2026

गवाही देने से नाराज अपराधी ने चाकू से किया हमला:पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर मोहल्ले में उठक-बैठक करवाई, फिर भेजा जेल

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069694
Views Today : 47
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 3840
Total views : 90738
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.