Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में 12 नए डायल-112 वाहन पहुंचे:पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और चालकों के लिए कार्यशाला, हाईटेक वाहनों की दी गई जानकारी
Breaking News

धमतरी में 12 नए डायल-112 वाहन पहुंचे:पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और चालकों के लिए कार्यशाला, हाईटेक वाहनों की दी गई जानकारी

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
36b691cb b5d4 472e 802b 074354f1c1e0 1779200324516
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



36b691cb b5d4 472e 802b 074354f1c1e0 1779200324516
धमतरी पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में डायल-112 और इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) में तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और वाहन चालकों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जिले में आपातकालीन पुलिस सहायता व्यवस्था को और अधिक त्वरित, प्रभावी और जनहितकारी बनाना था। इस कार्यशाला में जिले को मिले कुल 12 नए हाईटेक डायल-112 ईआरवी वाहनों के संचालन पर विस्तृत जानकारी दी गई। इन वाहनों को 12 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रिय रूप से तैनात किया जाएगा। इनका उपयोग सड़क दुर्घटनाओं, महिला संबंधी अपराधों, विवादों, मारपीट और अन्य आपराधिक घटनाओं जैसी आपात स्थितियों में नागरिकों को तत्काल पुलिस सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा। आपातकालीन रिस्पांस और तकनीकी समन्वय पर प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान रिस्पांस सिस्टम, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई, घटनास्थल तक शीघ्र पहुंच, तकनीकी समन्वय और आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। कर्मचारियों को संयमित व्यवहार, प्रभावी संवाद शैली, टीमवर्क और आधुनिक तकनीकी उपकरणों के बेहतर उपयोग के बारे में भी बताया गया। डायल-112 सेवा से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता हुई मजबूत इन वाहनों के शामिल होने से धमतरी पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत हुई है, जिससे आमजन को समयबद्ध और भरोसेमंद पुलिस सहायता मिल सकेगी। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि डायल-112 और ईआरवी सेवा आम जनता की सुरक्षा, विश्वास और त्वरित राहत का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग और जिम्मेदार ड्यूटी के निर्देश उन्हें प्रत्येक कॉल और सूचना को गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लेते हुए न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।वाहन चालकों को सुरक्षित और सतर्क ड्राइविंग, आपातकालीन मार्ग संचालन, वाहन रखरखाव और जिम्मेदारीपूर्वक ड्यूटी निर्वहन के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

GPM में पेट्रोल-डीजल बिक्री की मात्रा तय:कलेक्टर ने वाहनों की क्षमता के आधार पर जारी किए निर्देश, जन शिकायतों की भी समीक्षा की

May 20, 2026

भूमि अधिग्रहण मुआवजा न मिलने पर चक्काजाम की तैयारी:2005-06 में अधिग्रहित भूमि का 20 साल बाद भी नहीं मिला भुगतान

May 20, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में कई समस्याओं की शिकायतें:बिलासपुर में किसानों ने अतिक्रमण, दिव्यांग ने जन्म प्रमाण पत्र न बनने की बात कही

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071232
Views Today : 168
Views Last 7 days : 1859
Views Last 30 days : 4245
Total views : 93161
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.