टॉप न्यूज़

धमतरी में रथयात्रा पर रूट डायवर्ट:सुरक्षा के लिए पुलिस बल, साइबर टीम तैनात, ड्रोन से होगी निगरानी




छत्तीसगढ़ के धमतरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महापर्व के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सदर मार्ग पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट प्लान और विशेष पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है। रथयात्रा पर्व के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का प्रबंधन किया गया है। पार्किंग स्थलों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस व्यवस्था लागू रहेगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथयात्रा में सहभागिता सुनिश्चित कराना है। नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि 16 जून को सुबह 9:00 बजे से रथयात्रा समाप्त होने तक घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक सभी प्रकार के चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में केवल आपातकालीन सेवाओं और अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, ताकि रथयात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध और सुरक्षित बना रहे। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का भी निर्धारण किया गया है। रायपुर और गुंडरदेही मार्ग से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन मकई गार्डन में पार्क कर सकेंगे। कांकेर मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंडोर स्टेडियम परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। नगरी, सिहावा और रूद्री मार्ग से आने वाले लोग अपने वाहन विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित गौशाला मैदान और एकलव्य खेल परिसर में पार्क कर सकते हैं। रथयात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस बल तैनात रथयात्रा के दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वर्दीधारी पुलिस बल के अलावा, सादे वस्त्रों में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, साइबर टीम और विशेष निगरानी दल भी विभिन्न प्रमुख स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर संपूर्ण रथयात्रा मार्ग और भीड़ वाले क्षेत्रों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों, चाकूबाजों, जेबकतरों, असामाजिक और उपद्रवी तत्वों पर विशेष नजर रहेगी। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button