Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में 1.50 करोड़ का 300 KG गांजा जब्त:ओड़िशा से MP ले जा रहे थे तस्कर, 3 आरोपी गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त
Breaking News

रायगढ़ में 1.50 करोड़ का 300 KG गांजा जब्त:ओड़िशा से MP ले जा रहे थे तस्कर, 3 आरोपी गिरफ्तार, दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन जब्त

By adminJune 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gaanja od se mp 1 1780650823
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



gaanja od se mp 1 1780650823
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में गांजा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ओड़िशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही 1 करोड़ 50 लाख की 300 किलो गांजा को पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए गांजा व दो लग्जरी वाहन, मोबाइल समेत 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ओड़िशा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की बड़ी खेप दो सफेद रंग की कारों में लोड कर अनूपपुर (मध्यप्रदेश) ले जाई जा रही है। जिसकी सूचना की पुष्टि होने पर SSP शशि मोहन सिंह द्वारा लैलूंगा पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ऐसे में पुलिस द्वारा अलग-अलग सड़कों पर नाकेबंदी की गई। इसी दौरान कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा और मारुति सुजुकी XL-6 को रोककर जांच की गई। इस दौरान इनोवा क्रिस्टा में दो नंबर प्लेट लगी हुई पाई गई। वाहन में नंबर प्लेट OD-10-H-0050 के नीचे CG-13-BY-6540 अंकित नंबर प्लेट लगी हुई थी। ऐसे में पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस द्वारा इनोवा वाहन में बैठे युवक से पूछताछ की।
आरोपी सरगुजा व अनूपपुर जिला के रहने वाले
जहां उसने अपना नाम निखील कश्यप 23 साल निवासी रामानुजगंज जेल रोड और मारूति सुजुकी एक्सएल-6 कार में सवार दो युवक रिंकु कश्यप 28 साल निवासी नवानगर चिरगापारा, थाना दरिमा जिला सरगुजा और धर्मेन्द्र मौर्य 27 साल निवासी हराटोला थाना राजेन्द्रनगर जिला अनूपपुर बताया।
कार में मिला 300 किलो गांजा
ऐसे में पुलिस ने उन्हें दोनों कारों की एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का कुल वजन लगभग 300 किलोग्राम पाया गया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है।
1 करोड़ 86 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। जहां पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुंचाने बात कही। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए 300 किलो गांजा समेत दो कार व 5 मोबाईल समेत 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस टीम सरगुजा-अनूपपुर रवाना
आरोपियों के खिलाफ लैलूंगा पुलिस ने धारा 20(b) एवं 29 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में फरार अन्य आरोपियों व पूरे तस्करी नेटवर्क की पतासाजी के लिए SSP शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम सरगुजा और अनूपपुर (मध्यप्रदेश) रवाना की गई है।
लगातार कार्रवाई जारी रहेगा
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगा। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अंतर्राज्यीय तस्करों और उनके पूरे नेटवर्क पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 300 किलों के गंाजा समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक दिवस पर महाराष्ट्र मंडल में कार्यक्रम:राज्यपाल करेंगे शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, ‘शिव शौर्य’ नाटक भी होगा परफॉर्म

June 5, 2026

धमतरी में फोरलेन सड़क, डिवाइडर निर्माण का भूमिपूजन:सिहावा चौक से कोलयारी तक 5 KM सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू, यातायात सुविधा को मिलेगा बढ़ावा

June 5, 2026

भिलाई-दुर्ग में 12 घंटे में दो मौतें:भिलाई में हिट एंड रन, दुर्ग में शिवनाथ नदी से युवक का शव बरामद, जांच जारी

June 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072877
Views Today : 27
Views Last 7 days : 1199
Views Last 30 days : 5713
Total views : 96404
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.