टॉप न्यूज़

कर्ज चुकाने के लिए मंदिरों में चोरी:जांजगीर-चांपा में नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 16.60 लाख के जेवर बरामद




जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिले के तीन मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी कर्ज में डूबा था। ऐसे में वह दोस्तों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 लाख 60 हजार रुपए के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, दानपेटियां, वारदात में इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक कटर और बाइक बरामद की है। चोरी, चांदी के मुकुट-आभूषण और दानपेटी ले गए चोर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि 1-2 अगस्त की दरम्यानी रात चोरों ने बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर, नवागढ़ क्षेत्र के महंत स्थित चंडी दाई मंदिर और जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर को निशाना बनाया था। चंडी मंदिर से नौ देवी प्रतिमाओं के चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण और दानपेटी चोरी हुई थी, जबकि अन्य दोनों मंदिरों से चांदी के छत्र चुराए गए थे। 100 से ज्यादा फुटेज से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस इन तीनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के लिए गठित टीम ने घटनास्थलों और संभावित रास्तों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध बाइक पर चार लोगों की गतिविधियां सामने आईं, जिनके चेहरे अलग-अलग समय पर कपड़ों से ढके हुए थे। गड्ढे में छिपाया था चोरी का सामान साइबर तकनीक और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पामगढ़ थाना क्षेत्र के घुटिया गांव में आरोपी के घर के पीछे गड्ढे में छिपाकर रखे गए चोरी के आभूषण, चांदी के छत्र, मुकुट, दानपेटियां, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक कटर और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। 20 लाख के ट्रैक्टर कर्ज ने बनाया चोर पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रशांत पटेल लगभग 20 लाख रुपए के ट्रैक्टर कर्ज में डूबा था। इस कर्ज को चुकाने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की यह साजिश रची थी। गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत पटेल (23), प्रभात पटेल (18), परमानंद पटेल (25), सभी निवासी घुटिया और नाबालिग शामिल हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button