![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने फार्म से करीब 10 मुर्गियों का शिकार किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना धमतरी जिले के केरेगांव रेंज के अंतर्गत ग्राम मोहलाई में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बुधवार-गुरुवार की रात को हुई। तेंदुआ जाली तोड़कर फार्म के अंदर घुसा था। अंदर घुसते ही मुर्गियां फड़फड़ाने लगीं और इधर-उधर भागने लगीं। कुछ ही मिनटों में 10 मुर्गियां चट्ट कर गया तेंदुआ तेंदुए ने कुछ मिनट तक फार्म के अंदर रहकर लगभग 10 मुर्गियों का शिकार किया। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ एक मुर्गी को अपने मुंह में दबाकर फार्म के अंदर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वन विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी इस घटना से पोल्ट्री फार्म संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। वहीं, आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और शाम के समय बच्चों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत भी दी है। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बार है जब इस पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ घुसा है।
<
