Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » NEET पेपर लीक प्रदर्शन…देवेंद्र यादव ने फाड़ा कुर्ता,VIDEO:विधायक ने पुलिस पर लगाया था आरोप, देवेंद्र यादव, NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कांग्रेस नेताओं पर FIR
Breaking News

NEET पेपर लीक प्रदर्शन…देवेंद्र यादव ने फाड़ा कुर्ता,VIDEO:विधायक ने पुलिस पर लगाया था आरोप, देवेंद्र यादव, NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कांग्रेस नेताओं पर FIR

By adminJune 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 06 06t171827250 1780746581
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 06 06t171827250 1780746581
नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले में बिलासपुर में NSUI के प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एक नए विवाद में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक देवेंद्र यादव अपने हाथों से कुर्ता फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फाड़ दिया। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इधर, प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। अब जानिए पूरा मामला केंद्रीय मंत्री का निवास घेरने निकले थे प्रदर्शनकारी दरअसल, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में बुधवार 3 जून को आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारी सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने सांसद आवास से पहले ही बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया था हंगामे के दौरान भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद जब प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। घटना में कई छात्र और कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। धक्का–मुक्की में पुलिसकर्मियों का भी चोट आई- सीएसपी नितेश पुलिस ने मौके से 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कई जवान भी घायल हुए। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह के मुताबिक धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। इसी घटना के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फाड़ दिया गया। हालांकि अब वायरल हो रहे वीडियो में देवेंद्र यादव खुद ही अपना कुर्ता फाड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विरोधी दल ने कांग्रेस और विधायक पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इधर, प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 190, 191(2), 292 और 293 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान अवैध रूप से रास्ता बाधित किया गया और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई। बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पंकज पटेल ने कहा, बताया जा रहा है कि मंत्री बंगले का घेराव करने में नाकाम रहने के बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ गए थे, जिससे यातायात और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले की जांच जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur: 4 Establishments Fined Rs 9500 For Gandagi

June 6, 2026

धमतरी में पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ घुसा:10 मुर्गियों का शिकार, घटना CCTV में कैद, तीसरी बार हमला

June 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का रोपण:अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने लिया पेड़ बचाने का संकल्प, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

June 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072930
Views Today : 33
Views Last 7 days : 1026
Views Last 30 days : 5716
Total views : 96457
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.