Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फांसी लगाकर युवक ने दी जान:सुबह टहलने निकला, घर लौटकर उठाया कदम; आर्थिक तंगी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

फांसी लगाकर युवक ने दी जान:सुबह टहलने निकला, घर लौटकर उठाया कदम; आर्थिक तंगी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

By adminJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 06 at 20703 pm 1780735327
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 06 at 20703 pm 1780735327
दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित अर्जुन नगर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान रूपेश वर्मा (25) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रूपेश टूर एंड ट्रेवल्स की गाड़ी चलाता था और इसी काम से परिवार का खर्च चलता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। परिजनों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 5 बजे रूपेश रोज की तरह घर से टहलने के लिए निकला था। कुछ समय बाद वह वापस घर लौटा। इसके बाद उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब परिवार के लोगों ने उसे देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस जांच में जुटी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। स्थानीय लोगों के अनुसार रूपेश पैसों को लेकर परेशान था। आर्थिक दिक्कतों की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। वैशाली नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जानकारी जुटाई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों का रोपण:अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने लिया पेड़ बचाने का संकल्प, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

June 6, 2026

सीबीआई के जोनल ऑफिस में लगी आग:राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस-फायर ब्रिगेड की टीम,   शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

June 6, 2026

कोरिया में बाइक व ट्रैक्टर चोर गिरोह पकड़ाया:चोरी की 10 बाइक व ट्रैक्टर बरामद, दो नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार

June 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072926
Views Today : 29
Views Last 7 days : 1022
Views Last 30 days : 5712
Total views : 96453
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.