![]()
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा टाटीबंध स्थित महर्षि विद्या मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक मो. सज्जाद खान के मार्गदर्शन में सदस्यों ने छायादार, फलदार एवं स्थानीय देशी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, शहर को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाना तथा लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करना था। संस्था के सदस्यों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। संस्था के संस्थापक मो. सज्जाद खान ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखरेख और संवर्धन भी उतना ही जरूरी है। पौधारोपण कार्यक्रम में वैशाली सेठ, अनिल शुक्ल, कुलविन्दर सिंह, रिंकी शुक्ला, सलमा बेगम, वसीम अकरम, शबनम सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का
<
