टॉप न्यूज़

धमतरी में घर में घुसा तेंदुआ, दो ग्रामीण घायल:ग्रामीणों से संघर्ष में तेंदुए की मौत, वन विभाग जांच में जुटा,घायलों को दी आर्थिक सहायता




धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के ग्राम कर्राघाटी में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे एक तेंदुआ घर में घुस गया। तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए, जबकि बचाव के दौरान हुए संघर्ष में तेंदुए की भी मौत हो गई। घायलों का उपचार नगरी सिविल अस्पताल में जारी है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र निवासी अंजोर सिंह के घर में देर रात अचानक तेंदुआ घुस गया। घर के अंदर जंगली जानवर को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। बचाने पहुंचे ग्रामीणों पर भी किया हमला परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के दो ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। उन्हें लगा कि तेंदुआ निकल चुका होगा, लेकिन वह घर के भीतर ही मौजूद था। अचानक तेंदुए ने दोनों ग्रामीणों पर हमला कर दिया। काफी देर तक चले संघर्ष में दोनों घायल हो गए। अस्पताल में इलाज, सुबह मृत मिला तेंदुआ घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मानव और तेंदुए के बीच हुए संघर्ष के दौरान उसकी मौत हुई। वन विभाग जांच में जुटा, घायलों को मिली सहायता SDO वनविभाग नगरी, संजय रौतया ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायलों को विभाग की ओर से नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। साथ ही तेंदुए की मौत के कारणों का पता लगाने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button