टॉप न्यूज़

धमतरी में खेत से 80 लीटर अवैध शराब जब्त:आबकारी विभाग ने 1.12 लाख का माल मेड़ खोदकर निकाला, 2400 किलो लाहन नष्ट किया




धमतरी जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में छिपाकर रखी 80 लीटर महुआ शराब और 2400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1 लाख 12 हजार रुपये आंकी गई है, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर भखारा क्षेत्र के ग्राम कोपेडीह में आबकारी विभाग की विशेष टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने फावड़े से खेत की मेड़ों को खोदकर जमीन में छिपाकर रखा गया महुआ लाहन बरामद किया अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। बरामद शराब और लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(च) और 59-क के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। लोगों से की सूचना देने की अपील जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल आबकारी विभाग को दें।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button