![]()
धमतरी जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक ने ई-रिक्शा की सीट पर बैठने के बजाय उसकी छत पर ही जगह बना ली। सड़क पर दौड़ते रिक्शा की छत पर बैठा युवक किसी ‘वीआईपी सवारी’ की तरह नजर आया। हैरानी की बात यह रही कि युवक सिर्फ छत पर बैठा ही नहीं था, बल्कि तेज धूप के बीच मोबाइल फोन पर आराम से बात भी करता दिखा। मानो उसे किसी खतरे का जरा भी अंदाजा न हो। जबकि गाड़ी सड़क पर दौड़ रही है। यह नजारा देख राहगीर भी दंग रह गए। राहगीर ने बनाया VIDEO, सोशल मीडिया पर वायरल यह मामला धमतरी-बस्तर रोड पर चिटोद के पास का बताया जा रहा है। ई-रिक्शा धमतरी से पुरुर की ओर जा रहा था। तभी एक राहगीर ने यह नजारा कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बोले- ये सफर है या स्टंट शो? वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे लापरवाही बता रहा है तो कोई ‘चलता-फिरता स्टंट शो’ कह रहा है। हादसे को न्योता, प्रशासन पर सवाल ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर करना यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है। चलती गाड़ी की छत पर बैठकर सफर करना कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। ऐसे में यातायात नियमों की अनदेखी पर स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
<
