टॉप न्यूज़

धमतरी के सोंढूर डैम के 5 गेट खुले:कैचमेंट एरिया में बारिश से बढ़ा जलस्तर, 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा




छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भारी बारिश के बाद सोंढूर बांध के पांच गेट खोल दिए गए हैं। बांध से सोंढूर नदी में 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कैचमेंट क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण जलाशयों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सोंढूर, दुधावा और गंगरेल जलाशयों के कैचमेंट क्षेत्रों में पानी बढ़ गया है। जलाशयों के सुरक्षित संचालन, बाढ़ प्रबंधन और जलस्तर को सुरक्षित सीमा में बनाए रखने के उद्देश्य से यह जल प्रबंधन किया जा रहा है। वर्तमान में सोंढूर जलाशय अपनी कुल क्षमता के 75.02 प्रतिशत पर है, जहां 2,205 क्यूसेक जल की आवक दर्ज की जा रही है। दुधावा जलाशय 81.14 प्रतिशत क्षमता पर है और इसमें 4,440 क्यूसेक पानी आ रहा है। वहीं, गंगरेल जलाशय 50.04 प्रतिशत क्षमता पर है, जिसमें 6,261 क्यूसेक जल की आवक हो रही है। सोंढूर जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार वर्षा से वर्तमान में 15,256 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जिसमें लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सोंढूर बांध से सोंढूर नदी में 5,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है। इसके मद्देनजर सोंढूर नदी के किनारे बसे क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी प्रकार, दुधावा जलाशय में वर्तमान में 7,454 क्यूसेक पानी की आवक होने के कारण वहां से 3,000 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है, जो आगे गंगरेल जलाशय में पहुंचेगा। जल संसाधन विभाग पूरी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए जा रहे हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button