टॉप न्यूज़

द हिडन हिंदू के लेखक अक्षत पहुंचे रायपुर:पाठकों के सवालों के जवाब दिए, कहा- हर तरह के भाव अभिव्यक्त करें




रायपुर के एक निजी मॉल में आयोजित “किताबें और बातें” कार्यक्रम में शनिवार को लेखक अक्षत गुप्ता पाठकों से रूबरू हुए। “द हिडन हिंदू” पुस्तक श्रृंखला के लेखक ने अपने लेखन, भारतीय पौराणिक कथाओं, इतिहास और जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र में अक्षत गुप्ता ने लेखन की प्रक्रिया, अपनी पुस्तकों के विषय और सोच पर बात की। इस दौरान मौजूद पाठकों ने भी उनसे कई सवाल पूछे, जिनके उन्होंने जवाब दिए। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “हंसने के समय चेहरा नहीं छुपाते, तो रोने के समय चेहरा क्यों छुपाना?” उन्होंने कहा कि भावनाओं को स्वीकार करना और उन्हें व्यक्त करना जरूरी है। बता दें अक्षत गुप्ता की “द हिडन हिंदू” पुस्तक श्रृंखला और “द नागा वॉरियर्स : बैटल ऑफ गॉड्स” भारतीय पौराणिक कथाओं, इतिहास और रहस्य पर आधारित हैं। ु



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button