Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दो पक्षों की लड़ाई में राहगीर को जमकर पीटा VIDE0:दुर्ग में बाइक की टक्कर के बाद इंजीनियरिंग छात्रों को लाठी-डंडों और पत्थरों से किया हमला, राहगीर को लूटा
Breaking News

दो पक्षों की लड़ाई में राहगीर को जमकर पीटा VIDE0:दुर्ग में बाइक की टक्कर के बाद इंजीनियरिंग छात्रों को लाठी-डंडों और पत्थरों से किया हमला, राहगीर को लूटा

By adminMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 18 at 115517 am 1779085648
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 18 at 115517 am 1779085648
दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक मामूली सड़क हादसे के बाद जमकर विवाद हो गया। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्रों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर को भी नहीं छोड़ा गया। हमले में घायल राहगीर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना 14 मई की देर रात करीब 11.30 बजे की है। रूंगटा कालेज भिलाई में बी टेक की पढाई करने वाले छात्र मुकेश कौशिक अपने दोस्तों के साथ बिरयानी खाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पद्मनाभपुर स्थित मेगा मार्ट के पास उनकी बाइक को दूसरी मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक सुभाष चौक बोरसी निवासी लोकेश्वर साहू चला रहा था। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरोप है कि लोकेश्वर साहू और उसके साथी रितेंद्र यादव ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर इंजीनियरिंग छात्रों पर हमला कर दिया। युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से छात्रों को बेरहमी से पीटा। मारपीट में राजा बिस्वास, अविनाश उत्कर्ष सिंह, पंकज कौशिक और आकाश केवट को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पास से गुजर रहे राहगीर को भी पीटा, सोने की चेन लूटी
विवाद की वजह से दोनों पक्षों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे केलाबाड़ी दुर्ग निवासी शकील खान भी विवाद की चपेट में आ गए। आरोप है कि हमलावरों ने शकील खान पर भी हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया है। वहीं शकील खान के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनसे नगद रकम और करीब दो तोले की सोने की चेन भी लूट ली। दूसरे पक्ष ने भी दजिसमें र्ज करवाया मामला
वहीं दूसरे पक्ष से भी इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। लोकेश्वर साहू ने शिकायत में बताया कि वो भी बिरयानी खाकर लौट रहे थे। दोनों बाइक आपस में टकरा गए। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने दोनों के शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं राहगीर शकील के पक्ष से भी एफआईआर की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनका एफआईआर नहीं लिख रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरिया कारोबारी का 9 लाख रुपए लेकर कर्मचारी फरार:पार्टी से पेमेंट लेकर सेल्समैन नहीं पहुंचा ऑफिस, डायरेक्टर ने दर्ज कराई शिकायत

May 18, 2026

बिलासपुर में 'रसूखदारों' के फार्म-हाउस पर रेड:जुआ खेलते रियल एस्टेट-बिल्डर, कोयला कारोबारी और राइस मिलर समेत 8 गिरफ्तार; मुंह छिपाते दिखे, लग्जरी कारें-iPhone जब्त

May 18, 2026

उचरूवा में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे:जल जीवन मिशन योजना शुरू नहीं, विभाग बोला-पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070920
Views Today : 188
Views Last 7 days : 1757
Views Last 30 days : 4127
Total views : 92719
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.