दुर्ग में जमीन हड़पने की कोशिश का मामला:जमीन कब्जाने के लिए परिवार को डराया-धमकाया, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

![]()
दुर्ग में जमीन हड़पने की कोशिश और परिवार को डराकर दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन अपने पक्ष में कराने के लिए शिकायतकर्ता के परिवार, खासकर उसकी पत्नी और बच्चों के बीच डर का माहौल बनाने की कोशिश की थी। आरोपी लाखन सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। आरोप है कि उसने जमीन पर कब्जा करने के लिए सीधे शिकायतकर्ता के परिवार को निशाना बनाया। परिवार के लोगों को डराकर और दबाव बनाकर जमीन अपने नाम कराने की कोशिश की गई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएसपी से हुई थी मामले की शिकायत
पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई को प्रविन्दर सिंह चाने ने दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर लाखन सिंह उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह लगातार उनके परिवार पर दबाव बना रहा था और पत्नी व बच्चों को धमकाकर भय का माहौल तैयार कर रहा था। मोहननगर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 2 दिन पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लाखन सिंह की तलाश की। पतासाजी के बाद उसे दो दिन पहले 28 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। 30 जुलाई को पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
Source link




