Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में ई-कूरियर से नशे की सिरप तस्करी:फर्जी लाइसेंस पर गुजरात से मंगाते थे कोडीन, 4 आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

दुर्ग में ई-कूरियर से नशे की सिरप तस्करी:फर्जी लाइसेंस पर गुजरात से मंगाते थे कोडीन, 4 आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777054543 a18aa995 e594 481b b901 c5c55943f181 1777021819015
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a18aa995 e594 481b b901 c5c55943f181 1777021819015
दुर्ग पुलिस ने युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार कर ई-कूरियर कंपनियों और इंडिया मार्ट के माध्यम से गुजरात से प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप मंगाकर अवैध रूप से बेच रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के अनुसार, चौकी स्मृतिनगर और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 800 बोतल CADIFOS-T नशीली सिरप, एक कार, एक्टिवा, मोबाइल फोन और नकदी सहित लगभग 5 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। 800 बोतल कोडीन युक्त CADIFOS-T सिरप बरामद एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 23 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी-खम्हरिया रोड पर तीन लोग बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर CG-07/8595 नंबर की सेंट्रो कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें 7 कार्टून में पैक 800 बोतल कोडीन युक्त CADIFOS-T सिरप बरामद हुई। पूछताछ में ही यह खुलासा हुआ कि यह एक सामान्य आपूर्ति नहीं, बल्कि संगठित तस्करी का नेटवर्क था। आरोपियों ने फर्जी लाइसेंस बनाए थे जांच में सामने आया कि आरोपी योगेश शर्मा (41) और उमेश कुमार यादव (42) ने असली ड्रग लाइसेंस में हेरफेर कर फर्जी लाइसेंस तैयार किया था। इसी फर्जी दस्तावेज, नकली लेटरपैड और सील का उपयोग करके गुजरात स्थित कंपनियों से प्रतिबंधित सिरप का ऑर्डर दिया जाता था। सिरप की आपूर्ति ई-कूरियर कंपनियों के ज़रिये से हो रही थी चौंकाने वाली बात यह थी कि सिरप की आपूर्ति ई-कूरियर कंपनियों के माध्यम से की जाती थी ताकि किसी को शक न हो। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को दवा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर इस अवैध नेटवर्क को चला रहे थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी इस कोडीन सिरप को स्थानीय युवाओं और अन्य तस्करों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। यह सिरप नशे के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि यह केवल एक अवैध कारोबार नहीं, बल्कि युवाओं को नशे का आदी बनाने की साजिश थी। मुख्य सरगना समेत ये चार आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम नेटवर्क में सप्लाई और बिक्री चैनल संभालते थे। पुलिस ने 5 लाख का सामन जब्त किया है कार्रवाई में पुलिस ने जब्त किया 800 नग प्रतिबंधित CADIFOS-T सिरप (कीमत 2.08 लाख) ,एक एक्टिवा, सेंट्रो कार, 4 मोबाइल फोन, बिक्री की नकदी 1200 रुपये। कुल जब्ती करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। नेटवर्क की जड़ें खंगाल रही पुलिस आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22, 8(ख), 27(क) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह की सप्लाई चेन कितनी दूर तक फैली है और ई-कूरियर के जरिए कितनी बार ऐसी खेप मंगाई गई। एसएसपी बोले- नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि दुर्ग पुलिस नशे के खिलाफ अभियान में किसी भी नेटवर्क को बख्शने वाली नहीं है। फर्जी दस्तावेजों और कूरियर सिस्टम का दुरुपयोग कर नशे का कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मकान के बाहर खड़ी बाइक हुई गायब, केस

April 26, 2026

कोरबा में बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला:एक की मौत, दो घायल, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, ट्रेलर चालक फरार

April 26, 2026

डॉक्टर पर मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगा आरोप

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068811
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1027
Views Last 30 days : 4183
Total views : 89792
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.