Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा:सुपेला पुलिस ने 3 युवकों को पकड़ा; 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, पूछताछ में कई वारदात कबूली
Breaking News

दुर्ग में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा:सुपेला पुलिस ने 3 युवकों को पकड़ा; 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, पूछताछ में कई वारदात कबूली

By adminApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 15 at 44343 pm 1776258792
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 15 at 44343 pm 1776258792
दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से अलग-अलग इलाकों में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष दास बैरागी (21 वर्ष), साजन बैरागी (20 वर्ष) और लक्ष्य साहू (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी सुपेला के नेहरू नगर स्थित अटल आवास के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी मिलकर संगठित तरीके से बाइक चोरी करते थे और उन्हें बेचकर पैसे कमाते थे। मामले की शुरुआत तब हुई जब कोसा नगर सुपेला निवासी रामेश्वर यादव ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल की रात उनके घर के सामने खड़ी उनकी मोटरसाइकिल यामाहा एफजेड एस (क्रमांक CG 08 S 1633) को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मनीष दास बैरागी अपने साथियों के साथ इलाके में घूम रहा है और चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब्त किया वाहन
पकड़े गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बाइक चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कोसा नगर से यामाहा एफजेड एस के अलावा लक्ष्मी नगर क्षेत्र से एक और बाइक CD डीलक्स (क्रमांक CG 07 LD 8329) भी चोरी की थी। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली हैं। पुलिस ने इस मामले में पहले दर्ज धाराओं के साथ अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ दी हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075956
Views Today : 424
Views Last 7 days : 3230
Views Last 30 days : 11062
Total views : 105867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.