Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग के फॉरेस्ट नर्सरी में लगी भीषण आग:सूखी झाड़ियों से उठीं लपटें पेड़ों तक पहुंचीं; फायर ब्रिगेड की 2 टीमों ने समय रहते पाया काबू
Breaking News

दुर्ग के फॉरेस्ट नर्सरी में लगी भीषण आग:सूखी झाड़ियों से उठीं लपटें पेड़ों तक पहुंचीं; फायर ब्रिगेड की 2 टीमों ने समय रहते पाया काबू

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 23 at 94423 pm 1779553017
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 23 at 94423 pm 1779553017
दुर्ग के तालपुरी इलाके में शनिवार शाम फॉरेस्ट नर्सरी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पहले सूखी झाड़ियों में लगी और देखते ही देखते नर्सरी के अंदर लगे पेड़ों तक पहुंच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुर्ग अग्निशमन कार्यालय को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल टीम मौके के लिए रवाना की गई। घटना शाम करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। आग फॉरेस्ट नर्सरी हुडको के सामने स्थित क्षेत्र में लगी। मामला पद्मनापुर थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा कि नर्सरी के अंदर पेड़ों और सूखी झाड़ियों में तेज आग लगी हुई है। आग लगातार फैल रही थी, जिससे बड़ी घटना होने का खतरा बन गया था। काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अग्निशमन कर्मियों ने अलग-अलग दिशा से पानी की बौछार शुरू की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर टीम की तेजी से कार्रवाई के चलते आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सूखी झाड़ियों में आग लगने के बाद वह नर्सरी के अंदर तक पहुंच गई थी। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। झाड़ियों में आग लगने की जताई जा रही आशंका
घटना की जानकारी मिलते ही जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर अग्निशमन सहायक प्रभारी और स्टेशन प्रभारी प्रवीण बारा और संतोष पांडेय मौजूद रहे। शुरुआती जांच में झाड़ियों में आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण:बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया, 5 कर्मचारियों को मिला इनाम, सीन ऑफ क्राइम मोबाइल वैन हुआ लॉन्च

May 23, 2026

निगम वाले संपत्ति कर की वसूली में पिछड़े:एक महीने की छूट, ऑनलाइन की सुविधा फिर भी नहीं वसूल सके पूरा संपत्ति कर, बड़े बकाएदार बचे

May 23, 2026

दंतेवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद:जवानों को नुकसान पहुंचाने लगा रखा था बम, सुरक्षा बलों ने मौके पर किया निष्क्रिय

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071711
Views Today : 275
Views Last 7 days : 2312
Views Last 30 days : 4883
Total views : 94217
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.