Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दंतेवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद:जवानों को नुकसान पहुंचाने लगा रखा था बम, सुरक्षा बलों ने मौके पर किया निष्क्रिय
Breaking News

दंतेवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद:जवानों को नुकसान पहुंचाने लगा रखा था बम, सुरक्षा बलों ने मौके पर किया निष्क्रिय

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1004891449 1779545664
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1004891449 1779545664
दंतेवाड़ा जिले के हिड़पाल के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक प्रेशर कुकर IED बरामद कर उसे मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी जनहानि टल गई। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान यह सफलता मिली है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट कर रखी हुई थी। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 23 मई को मिली विशेष सूचना के आधार पर 195वीं वाहिनी CRPF की यंग प्लाटून पार्टी और BDS टीम को हिड़पाल क्षेत्र में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के लिए रवाना किया गया था। अभियान द्वितीय कमान अधिकारी विक्रांत वर्मा के मार्गदर्शन और सहायक कमांडेंट संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में सिविल पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से चलाया गया। सुबह करीब 8:20 बजे जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इलाके को सुरक्षित कर BDS टीम को बुलाया गया। जवानों ने 5 किलो वजन का प्रेशर कुकर IED निकला, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए दबा रखा था। BDS टीम ने विशेषज्ञ तकनीकी प्रक्रिया अपनाते हुए IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सर्चिंग भी की गई। अभियान पूरा होने के बाद सभी अधिकारी और जवान सुरक्षित बेस कैंप लौट आए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बारात में मारपीट के 5 फरार आरोपी गिरफ्तार:मुलमुला पुलिस की कार्रवाई, बाजा बजाने पर हुआ था विवाद, कुल 9 आरोपी गिरफ्तार

May 23, 2026

कांकेर में ऑनलाइन IPL सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़,7 आरोपी पकड़ाए:आरोपियों में नाबालिग भी शामिल, लाखों के मोबाइल जब्त

May 23, 2026

बलरामपुर एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण:बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया, 5 कर्मचारियों को मिला इनाम, सीन ऑफ क्राइम मोबाइल वैन हुआ लॉन्च

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071711
Views Today : 277
Views Last 7 days : 2314
Views Last 30 days : 4885
Total views : 94219
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.