Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » निगम वाले संपत्ति कर की वसूली में पिछड़े:एक महीने की छूट, ऑनलाइन की सुविधा फिर भी नहीं वसूल सके पूरा संपत्ति कर, बड़े बकाएदार बचे
Breaking News

निगम वाले संपत्ति कर की वसूली में पिछड़े:एक महीने की छूट, ऑनलाइन की सुविधा फिर भी नहीं वसूल सके पूरा संपत्ति कर, बड़े बकाएदार बचे

By adminMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig orig11756150126 1779475896
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig orig11756150126 1779475896
हर साल की तरह इस साल भी निगम वाले संपत्ति कर की वसूली में पिछड़ गए। सबसे पहले दिसंबर 2025 तक प्रॉपर्टी टैक्स देने में छूट, बिना दफ्तर आए ऑनलाइन टैक्स देने की सुविधा फिर जनवरी से मार्च तक ताबड़तोड़ कार्रवाई। इसके बावजूद पूरा संपत्ति कर नहीं आया। निगम वालों ने तय किया था 2025-26 में 370 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल करना है। 31 मार्च 2026 तक 310 करोड़ आए। पूरी वसूली नहीं कर पाए इसलिए फैसला लिया कि मार्च नहीं अब 30 अप्रैल तक वसूली की जाएगी। एक महीने में 34 करोड़ की वसूली का टारगेट तय किया। लेकिन इसमें भी पिछड़ गए। केवल 20 करोड़ ही वसूल हुए। आखिरी में कुल कलेक्शन 330 करोड़ तक ही पहुंचा। संपत्ति कर की वसूली में हर साल पिछड़ने का सीधा असर निगम के विकास कामों पर पड़ रहा है। दैनिक भास्कर की पड़ताल में पता चला है कि निगम को इस साल 400 करोड़ से ज्यादा संपत्ति कर मिल सकता था। लेकिन बड़े बकायादारों से संपत्ति कर की वसूली ही नहीं हो पाई। निगम में केवल 200 से 250 लोगों से ही 100 करोड़ की वसूली करना है। इन पर संपत्ति कर करीब तीन साल से बकाया है। 5000 खाली प्लॉट पर 25 करोड़ का टैक्स करीब एक साल की मेहनत के बाद नगर निगम ने सभी 10 जोन में करीब 5000 खाली प्लॉट की सूची बनाई, जिससे टैक्स वसूल करना था। इन सभी से करीब 25 करोड़ बकाया संपत्ति कर लेना था। लेकिन निगम वाले इनसे भी टैक्स नहीं ले पाए। इसमें बड़ी संख्या में बिल्डर और उद्योगपति हैं जिनके पास बड़े साइज में खाली प्लॉट हैं। निगम वालों ने इन्हें डिमांड नोट भी भेजा, लेकिन उन्होंने दिया ही नहीं। निगम वालों ने सख्ती भी नहीं की। इस वजह से खाली प्लॉट से पिछले वित्तीय साल में 5 करोड़ के आसपास की ही वसूली हो पाई। अब निगम वाले फिर कह रहे हैं कि इस साल सख्ती से वसूली कर ली जाएगी। रायपुर के ये हैं बड़े बकाए वाले जोन, जहां अभी तक नहीं हो पाई वसूली 2026-27 में संपत्ति कर की वसूली के लिए फिर बड़े-बड़े दावे तीन नई योजनाओं पर काम करेंगे संपत्ति कर की वसूली के लिए अब तीन योजनाओं पर काम किया जाएगा। खाली प्लॉट वालों की पहचान करने के साथ ही नया सर्वे किया जाएगा। जिनके ऊपर बड़ी रकम बकाया और अधिभार जुड़ गया है उन्हें राहत देने के लिए सैटलमेंट योजना भी लाई जाएगी। इस साल संपत्ति कर की वसूली हर हाल में बढ़ाई जाएगी।
– संबित मिश्रा, आयुक्त नगर निगम रायपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बारात में मारपीट के 5 फरार आरोपी गिरफ्तार:मुलमुला पुलिस की कार्रवाई, बाजा बजाने पर हुआ था विवाद, कुल 9 आरोपी गिरफ्तार

May 23, 2026

कांकेर में ऑनलाइन IPL सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़,7 आरोपी पकड़ाए:आरोपियों में नाबालिग भी शामिल, लाखों के मोबाइल जब्त

May 23, 2026

बलरामपुर एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण:बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया, 5 कर्मचारियों को मिला इनाम, सीन ऑफ क्राइम मोबाइल वैन हुआ लॉन्च

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071712
Views Today : 278
Views Last 7 days : 2315
Views Last 30 days : 4886
Total views : 94220
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.