![]()
रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘बिज ब्लिट्ज 2026 – उद्यमशील हैकाथॉन’ का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 15 और 16 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने चार अलग-अलग राउंड के जरिए अपने बिजनेस आइडिया, मार्केटिंग स्किल और इनोवेशन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा राठी ने की, जिन्होंने प्रतिभागियों को राउंड्स और नियमों की जानकारी दी। पहले दिन ‘प्रोडक्ट मशअप मेनिया’ और ‘वैल्यू वर्सेस प्राइस’ राउंड आयोजित हुए, जिसमें स्टूडेंट्स ने नए प्रोडक्ट आइडिया तैयार कर उनके फीचर्स, कस्टमर और मार्केट एनालिसिस के साथ प्रेजेंटेशन दिया। वहीं दूसरे दिन ‘ऐड मैड शो’ में छात्रों ने अपने प्रोडक्ट के विज्ञापन को मंच पर रोचक तरीके से पेश किया। अंतिम राउंड में सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन की रणनीति पर प्रतिभागियों ने विस्तार से अपने मॉडल समझाए। विजेताओं को गोल्ड मैडल प्रतियोगिता में पायल वर्मा, अनमोल दुबे, यश यादव, पूरब टॉक और याचना साहू की टीम ने ‘सोलर मोबाइल चार्जर’ प्रोजेक्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। श्रुति, हर्षल चौहान, गौतम और अक्षत धुरंधर की टीम ‘न्यूट्रिबल वे’ प्रोटीन प्रोडक्ट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ‘स्काईलाइन डिजिटल’ मॉडल प्रस्तुत करने वाली टीम को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. प्रतिभा मुखर्जी साहूकार, उप-प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि दीपा सोनी ने छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्हें सीखे गए कौशल को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. रिमझिम साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. चेतना नायक ने प्रस्तुत किया। इस हैकाथॉन का उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता और व्यावसायिक कौशल विकसित करना रहा, जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।
<
