![]()
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई है। 56 साल दुकानदार ने बर्फ खिलाने का बहाना बनाकर बच्ची को अपने घर बुलाया और गलत हरकत करने लगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने पिता से 2 रुपए लेकर पेप्सी खरीदने दुकान गई थी। इसी दौरान दुकानदार ने उसे बर्फ खिलाने के बहाने अंदर बुला लिया, जहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकतें करने लगा। घबराई बच्ची रोते हुए घर पहुंची और पूरी वारदात परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने पुरूर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता हुए आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
<
