Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दादा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:नहाने-काम करने की बात पर हुआ विवाद, गुस्से में नाती ने बसुला से सिर-गले पर वार कर मार डाला
Breaking News

दादा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:नहाने-काम करने की बात पर हुआ विवाद, गुस्से में नाती ने बसुला से सिर-गले पर वार कर मार डाला

By adminJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
386fb905 0d18 4bd5 b9bd 7629c3c785f0 1780922416728
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



386fb905 0d18 4bd5 b9bd 7629c3c785f0 1780922416728
बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में घरेलू विवाद के दौरान अपने दादा की हत्या कर फरार हुए युवक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, 7 जून 2026 को नवाडीह गांव निवासी भुवनेश्वर केरकेटा (65) अपने घर पर थे। इसी दौरान उनका 20 वर्षीय नाती अरुण केरकेटा घर पहुंचा। बातचीत के दौरान भुवनेश्वर ने अरुण को नहाने, अपने कपड़े साफ रखने और कोई कामकाज करने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बात से नाराज होकर अरुण ने घर के कमरे में रखे बसुला (धारदार हथियार) से अपने दादा के सिर और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को भागते हुए देखा। परिवार के लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांदो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया। तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अरुण केरकेटा राजपुर-बरियों इलाके की ओर भागने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद चांदो और राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे राजपुर क्षेत्र से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। मामले की जांच अभी जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, 9 वाहन जब्त:माइनिंग, पुलिस, राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, सरकंडा, सीपत समेत कई इलाकों में चला जांच अभियान

June 8, 2026

पुलिस की सरप्राइज चेकिंग…52 शराबी गाड़ी चलाते मिले:गाड़ी जब्त करके पैदल घर भेजा, 9 चौक चौराहों पर अफसरों ने की जांच

June 8, 2026

नई स्कूटी सड़क पर हथियार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन VIDEO:दुर्ग में हाथ में खंजर लेकर बनाई रील; पुलिस ने उठक-बैठक करवाकर निकाला जुलूस

June 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072997
Views Today : 34
Views Last 7 days : 613
Views Last 30 days : 5681
Total views : 96524
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.