Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नई स्कूटी सड़क पर हथियार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन VIDEO:दुर्ग में हाथ में खंजर लेकर बनाई रील; पुलिस ने उठक-बैठक करवाकर निकाला जुलूस
Breaking News

नई स्कूटी सड़क पर हथियार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन VIDEO:दुर्ग में हाथ में खंजर लेकर बनाई रील; पुलिस ने उठक-बैठक करवाकर निकाला जुलूस

By adminJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 1780920633
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 1780920633
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाकर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। नई स्कूटी पर बैठकर सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने और हाथ में खंजरनुमा हथियार लहराते हुए वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक का जुलूस निकाला और कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी करवाया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 6 जून की रात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें युवक स्कूटी पर बैठकर हाथ में धारदार हथियार लिए दिखाई दे रहा था। वीडियो में वह बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हथियार का प्रदर्शन करता नजर आया। देखिए तस्वीरें… राहगीरों में फैला रहा था डर पुलिस को सूचना मिली थी कि, दादर रोड पुलिया के पास एक युवक धारदार हथियार लेकर खड़ा है और वहां से गुजरने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार के साथ रील बनाकर उसका प्रदर्शन कर रहा था। जिससे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। आरोपी की हुई पहचान, हथियार जब्त पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितिन कुमार डहरिया उर्फ बंटी (28) निवासी ग्राम दादर, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 14 इंच लंबा लोहे का दांतेदार धारदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने जब उससे हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई अनुमति पत्र या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 14 इंच लंबा लोहे का धारदार दांतेदार हथियार जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 300 रुपए बताई गई है। पुलिस ने निकाला जुलूस पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका सार्वजनिक रूप से जुलूस भी निकाला। उसे कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई गई और लोगों के बीच कानून का संदेश दिया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुलिस की सरप्राइज चेकिंग…52 शराबी गाड़ी चलाते मिले:गाड़ी जब्त करके पैदल घर भेजा, 9 चौक चौराहों पर अफसरों ने की जांच

June 8, 2026

नई स्कूटी सड़क पर हथियार के साथ मनाया बर्थडे VIDEO:हाथ में खंजर लेकर बनाई रील; पुलिस ने निकाला जुलूस, गिरफ्तार कर भेजा जेल

June 8, 2026

महिला संग संबंध, रंजिश में फल-व्यापारी के पेट-पीठ में चाकू-घोंपा,VIDEO:पति पर हमले में पत्नी ने खींचा नकाब, तो हमलावर की हुई पहचान, आरोपी गिरफ्तार

June 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072994
Views Today : 31
Views Last 7 days : 610
Views Last 30 days : 5678
Total views : 96521
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.